BPSC : बीपीएससी 70वीं के लिए आज से आवेदन शुरू, 1250 पदों पर होगी भर्ती, पद बढ़ने के आसार
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1250 वैकेंसी के लिए आज 2 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के अंतिम समय तक रिक्तियों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी कई विभागों की रिक्तियां आनी शेष है। इसमें बिहार पुलिस सेवा के लगभग 14 पद सामान्य प्रशासन विभाग से आने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त को संभावित है। अभी तक दस विभागों ने रिक्तियां भेजी हैं। अन्य विभागों को बीपीएससी ने रिक्तियां भेजने के लिए पत्राचार किया है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अगर रिक्तियां प्राप्त होंगी, तो उसे एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में जोड़ा जाएगा।
प्राप्त रिक्तियों में सबसे अधिक पद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के हैं। इसके लिए 502 रिक्तियां निकाली गई है। प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 और वरीय उप समाहर्ता का 100 पदों पर भी बहाली होगी।
पद और संख्या
1. वरीय उप समाहर्ता 100
2. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी 79
3. श्रम अधीक्षक 10
4. अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक 03
5. ईख पदाधिकारी 17
6. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी 502
7. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी 22
8. प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी 13
9. राजस्व पदाधिकारी 45
10. प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 459
आयु सीमा-
20 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। BC और EBC वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग- 600 रुपये
एससी-एसटी- 150 रुपये
महिलाएं- 150 रुपये
दिव्यांगजन- 150 रुपये