Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsGanga Dussehra Celebrations on World Environment Day with Ganga Aarti in Maharajganj
आज त्रिमुहानी घाट पर होगी गंगा आरती
Maharajganj News - महराजगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती होगी। इसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं, जिसमें वृहद स्वच्छता...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 5 June 2025 05:55 AM

महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन ही गंगा दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर गुरुवार की शाम को सदर क्षेत्र के चेहरी के समीप रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर बुधवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा समेत अन्य विभागीय कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे। गंगा आरती के लिए त्रिमुहानी घाट पर रंगोली भी बनाई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।