Woman Abused by In-laws After Giving Birth to Daughters in Uttar Pradesh बेटी पैदा होने पर महिला का उत्पीड़न, किया बेघर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Abused by In-laws After Giving Birth to Daughters in Uttar Pradesh

बेटी पैदा होने पर महिला का उत्पीड़न, किया बेघर

Kausambi News - चौरासी (गौसपुर नवावां) गांव की एक महिला को बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। दहेज की मांग को लेकर उसे और उसकी बेटियों को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 6 June 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
बेटी पैदा होने पर महिला का उत्पीड़न, किया बेघर

कड़ा क्षेत्र के चौरासी (गौसपुर नवावां) गांव में की महिला को बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। इसके बाद स्त्री धन छीनकर उसे मासूम बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करारी थाना क्षेत्र के इशहाकपुर पथरा गांव की दिव्या निर्मल पुत्री रामदास ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2020 को चौरासी (गौसपुर नवावां) निवासी राजकुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपया नकद की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को परेशान करने लगे।

हालांकि, वह सबकुछ सहती रही। इसी बीच उसने दो बेटियों को जन्म दिया। पीड़िता की मानें तो दूसरी बेटी का जन्म होने के बाद ससुरालीजनों का रवैया पूरी तरह से बदल गया। वह बात-बात पर ताना देने लगे। इसका विरोध करने पर पीटते थे। पीड़िता पुलिस से शिकायत करती तो समझौता कर घर ले जाते और फिर से उत्पीड़न करते। रहने के लिए एक कमरा दिया था। दवा कराने तक को रुपया नहीं दिया जाता था। बताया कि 17 फरवरी 2025 को ससुराल वालों ने बक्सा तोड़कर पूरा गहना निकाल दिया। इसके बाद बेरहमी से पीटकर बेटियों संग घर से निकाल दिया। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि आरोपी पति राजकुमार, सास लक्ष्मी देवी, जेठ राकेश व जेठानी सरिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।