bride going to her in laws house stopped car on way then lover played an emotional game now groom beating his head ससुराल जा रही दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर प्रेमी ने खेला इमोशनल खेल, अब सिर पीट रहा दूल्हा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsbride going to her in laws house stopped car on way then lover played an emotional game now groom beating his head

ससुराल जा रही दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर प्रेमी ने खेला इमोशनल खेल, अब सिर पीट रहा दूल्हा

प्रेम-प्रसंग के अनेक मामले सुने और देखे होंगे, लेकिन यूपी के गाजीपुर से जो केस सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। यहां एक युवती का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 6 June 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
ससुराल जा रही दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर प्रेमी ने खेला इमोशनल खेल, अब सिर पीट रहा दूल्हा

प्रेम-प्रसंग के अनेक मामले सुने और देखे होंगे, लेकिन यूपी के गाजीपुर से जो केस सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। यहां एक युवती का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल जा रही थी। तभी युवती का प्रेमी रास्ते में गाड़ी के सामने आ गया। प्रेमी को देखकर दुल्हन ने गाड़ी रुकवा दी। दूल्हा प्रेमी की चाल को समझ नहीं पाया और फिर उसने इमोशनल खेल खेला। प्रेमी ने दूल्हे को ऐसी बात बताई कि उसने दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

दूल्हे को जब दुल्हन और उसके प्रेमी की सच्चाई पता चली तो वह सिर पीटने लगा। दरअसल प्रेमी ने दूल्हे से कहा कि उसकी मां की तबीयत बहुत खराब है। ऐसे में दुल्हन का मिलना जरूरी है। इस पर दूल्हे ने दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। वह वहीं रुककर दुल्हन का इंतजार करने लगा। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं लौटी तो वह ससुराल पहुंचा। यहां आकर पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई है।

ये भी पढ़ें:पुलिस ने सजाया पंडाल, STF घराती, SP मेजबान; भाई की हत्या कर डकैतों ने लूटा था घर

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला बिरनो थाना क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीन जून की रात युवती की बारात आई थी। इसके बाद रीति-रिवाज से शादी की रस्में सम्पन्न हुईं। अगले दिन सुबह दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा अपने घर ले जाने लगा। बतातें हैं कि दुल्हन बनी युवती का गांव के एक शादीशुदा युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसके तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद जब दुल्हन अपनी ससुराल जा रही थी तो रास्ते में एक बाइक सवार युवक गाड़ी के सामने आ गया। वह कोई और नहीं बल्कि दुल्हन का प्रेमी था। लेकिन दूल्हे को इसकी जानकारी नहीं थी।

प्रेमी को देखते ही दुल्हन ने कार रुकवाई। इसके बाद प्रेमी दूल्हे के पास आया और दुल्हन की मां की तबीयत खराब होने की बात बताई। उसने कहा कि दुल्हन से उसकी मां मुलाकात करना चाहती है। एक बार दुल्हन को उसकी मां से मिलाकर वापस ले आउँगा। इस पर दूल्हा राजी हो गया और उसने दुल्हन को उसके प्रेमी संग बाइक से भेज दिया। दूल्हा वहीं इंतजार करता रहा। दुल्हन प्रेमी संग फरार हो चुकी थी, इस बात की जानकारी दूल्हे को तब हुई जब वह ससुराल पहुंचा। यहां सच्चाई सुनकर दूल्हा दंग रह गया।

बेटी के प्रेम-प्रसंग की परिजनों को थी जानकारी

प्रेमी संग फरार दुल्हन के प्रेम-प्रसंग की उसके परिजनों को जानकारी थी। लेकिन वह शादी के अगले ही दिन इस तरह की हरकत कर जाएगी ये बात किसी को नहीं पता थी। दुल्हन के पिता को जब बेटी के प्रेमी संग भागने की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |