Aaj ka panchang 5 june 2025 Ganga Dussehra today know rahul kaal and shubh muhurat Aaj ka panchang 5 june: आज है गंगा दशहरा, पढ़ें स्नान का शुभ मुहूर्त,, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj ka panchang 5 june 2025 Ganga Dussehra today know rahul kaal and shubh muhurat

Aaj ka panchang 5 june: आज है गंगा दशहरा, पढ़ें स्नान का शुभ मुहूर्त,

आज गंगा दशहरा है। इस दिन गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए भागीरथ ने तपस्या की थी। इस बार गंगा दशहरा पर शुभ योग त्रिवेणी रहेगी। इसके अलावा हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग भी बन हहा है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka panchang 5 june: आज है गंगा दशहरा, पढ़ें स्नान का शुभ मुहूर्त,

आज गंगा दशहरा है। इस दिन गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए भागीरथ ने तपस्या की थी। इस बार गंगा दशहरा पर शुभ योग त्रिवेणी रहेगी। इसके अलावा हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग भी बन हहा है। इसके साथ ही व्यतिपात योग भी बन रहा है। आज के दिन स्नान का शुभ मूहुर्त बुधवार की देर रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हो गया है। जो 5 जून की देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक चलेगा।

05 जून, गुरुवार, शक संवत्: 15,ज्येष्ठ, सौर शक 1947, पंजाब पंचांग: 22, ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 08, जिल्हिजा, 1446, विक्रमी संवत ज्येष्ठ शुक्ल दशमी रात्रि 02.17 मिनट तक पश्चात एकादशी तिथि हस्त नक्षत्र (दिन रात)। सिद्धि योग प्रातः 09.14 मिनट तक पश्चात व्यतिपात योग। चन्द्रमा कन्या राशि में (दिन रात)।

सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 45 -12:39 मिनट तक है। राहुकाल दोपहर 13:52 − 15:31 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।

गंगा दशहरा के दिन गंगा को धरती पर लाने का उद्देश्य ही पितरों की सद्गति करवाना ​था। इसलिए इस दिन पितरों की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!