Five-Day Summer School on Qualitative Research Concludes at Ishwar Sharan Degree College शोध की मूल अवधारणाओं और विधियों से रूबरू हुए विद्यार्थी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFive-Day Summer School on Qualitative Research Concludes at Ishwar Sharan Degree College

शोध की मूल अवधारणाओं और विधियों से रूबरू हुए विद्यार्थी

Prayagraj News - ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में गुणात्मक शोध पर पांच दिवसीय समर स्कूल का समापन हुआ। इस दौरान शोधार्थियों को अनुसंधान की मूल अवधारणाओं, विधियों और अनुप्रयोगों पर व्याख्यान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 6 June 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
शोध की मूल अवधारणाओं और विधियों से रूबरू हुए विद्यार्थी

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में गुणात्मक शोध पर पांच दिवसीय समर स्कूल का समापन शुक्रवार को हुआ। इसका उद्देश्य शोधार्थियों को गुणात्मक अनुसंधान की मूल अवधारणाओं, विधियों और अनुप्रयोगों से परिचित कराना था। प्रथम दिन विभाग के संयोजक प्रो. शिव हर्ष सिंह ने रिसर्च डिजाइन पर व्याख्यान दिया। दूसरे दिन सहायक आचार्य डॉ. अखिलेश पाल ने लैंग्वेज ऑफ रिसर्च और रिपोर्ट राइटिंग पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया। तीसरे दिन प्रो. मान सिंह ने डेटा कलेक्शन, रिसर्च टूल और सैंपलिंग आदि पर जानकारी दी। चौथे दिन संयोजक प्रो. शिव हर्ष सिंह ने गुणात्मक शोध पर व्याख्यान दिया। पांचवें दिन प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने रिसर्च गैप को कई उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया।

समापन पर शोधार्थियों को समर स्कूल का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।