Weekly Horoscope 8-14 June 2025 Saptahik Rashifal aries to pisces bhavishyafal Future Predictions Weekly Horoscope: 8-14 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 8-14 June 2025 Saptahik Rashifal aries to pisces bhavishyafal Future Predictions

Weekly Horoscope: 8-14 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

Weekly Horoscope 8-14 June 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 8-14 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: 8-14 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

Weekly Horoscope 8-14 June 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 8-14 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। फिर भी स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी, द्वादश भाव का शनि नेत्र में परेशानी दे सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य खराब रहेगा। चोट-चपेट लगने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला। अंत सामान्य हो जाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ जाएंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र से लाभ, स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस करेंगे लेकिन तबीयत खराब नहीं रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु उपद्रव संभव है। स्वास्थ्य भी थोड़ा डाउन रहेगा। मध्य बहुत अच्छा हो जाएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अंत खराब होने के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान रखिए। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में गुरु हो रहे अस्त, 12 जून से इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

मिथुन राशि- शानदार समय। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पैसा कमाएंगे। जीवनसाथी से पैसा मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में बस भावुकता पर काबू रखें। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें बाकी सब ठीक है। मध्य में परेशानी भरा समय रहेगा कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन सेहत को लेकर, सोशल चीजों को लेकर परेशान रहेंगे। अंत सामान्य हो जाएगा। आप अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन खर्च की अधिकता से परेशान रहेगा, जबकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम एक बदलाव की ओर जाएगा, थोड़े दिनों में आप सेटल हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृह कलह भी होगा। मध्य में भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय को रोक दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अंत में थोड़ी शारीरिक परेशानी हो सकती है। परेशानी रहेगी लेकिन कोई बड़ी बात नहीं होगी। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। आय की स्थिति अच्छी दिख रही है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन कलहकारी भी रहेगा। अंत में भावुकता पर काबू रखना आपके लिए शुभ रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश अभी वर्जित रहेगा। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन कलहकारी भी स्थिति रहेगी। मिला जुला सप्ताह रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- तुला राशि वालों की स्थिति बहुत अच्छी है। इन दिनों आकर्षित रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा रहेगा। आपकी स्थिति बहुत शुभ है। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि। अंत में व्यावसायिक सफलता। पराक्रम बहुत अच्छा रहेगा। आपने जो डिजाइन किया है, उसे करें शुभ है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों की सरकारी तंत्र से बहुत अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। मध्य में भाग्य साथ देगा। जो चाहेंगे वो होगा। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अंत में धन का आवक बढ़ेगा लेकिन अभी निवेश मत करिएगा नुकसान होगा। अपनों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: 26 जून से इन 3 राशियों को होगा खूब लाभ

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अगर प्रेम में हैं तो शादी-ब्याह भी तय हो सकती है। एक शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ रुपए-पैसे के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय हो सकता है। अंत में एक अच्छी ऊर्जा होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- ज्ञानार्जन के लिए सही समय। गुण-ज्ञान की प्राप्ति चल रही है। बुजुर्गों का आशीर्वाद चल रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। अंत चिंताकारी होगा किसी बात को लेकर। मन परेशान रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- थोड़ा सा उदर से परेशानी हो सकती है। बाकी प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आय के नए सोर्स बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

मीन राशि- पहले से बेहतर चल रहे हैं, चाहे वो स्वास्थ्य हो, प्रेम-संतान हो या फिर व्यापार हो। सप्ताह की शुरुआत में स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मध्य फिर सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!