26 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र लेंगे एंट्री
Shukra nakshatra parivartan: धन के प्रदाता शुक्र समय-समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। अब शुक्र सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

Shukra nakshatra gochar 2025: धन-संपदा के कारक शुक्र जिस तरह एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं, उसी तरह से नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 26 जून 2025 को शुक्र कृ्त्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे और 7 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। कृ्त्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। सूर्य के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री होने से तीन राशियों को शुभ फल मिलेंगे। इन भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर व निजी जीवन में सकारात्मक या शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जानें शुक्र नक्षत्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों को पार्टनरशिप में लाभ होगा। रुके हुए या अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।
2. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के साधन बनेंगे। कारोबार में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में असफरों से तालमेल बना रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र के नक्षत्र गोचर से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार में कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा का योग बनेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे।