21वीं बार डिविडेंड दे रही है टाटा ग्रुप की कंपनी, 1 शेयर पर 75 रुपये का फायदा, जानें रिकॉर्ड डेट
Tata Group Stock: टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 21वीं बार निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

Tata Group Stock: टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 21वीं बार निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। आइए जानते हैं इस कंपनी के विषय में -
कब है रिकॉर्ड डेट?
टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 11 जून 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें हर एक शेयर पर 75 रुपये का लाभ होगा। बता दें, इससे पहले कंपनी 25 जून 2024 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया था।
टाटा एलेक्सी लिमिटेड की तरफ से नियमित अंतराल पर निवेशकों को डिविडेंड दिया जाता रहा है। कंपनी पहली बार 2001 में निवेशकों को डिविडेंड दी थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। उसके बाद कंपनी ने 2007 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
टाटा ग्रुप की यह कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने 2017 में निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया था। तब एक शेयर पर शेयर योग्य निवेशकों को बोनस बांटा गया था।
शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.32 प्रतिशत की गिरावट के बाद 6469.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी टाटा ग्रुप का यह शेयर 1 साल में 6.61 प्रतिशत टूटा है। बता दें, टाटा एलेक्सी लिमिटेड का 52 वीक हाई 9082.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 4601.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 40,294 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)