Eid Celebrations in Deoria Community Prayer Sacrifice and Festivities कुर्बानी दे मुसलमान भाइयों ने मनाया बकरीद का त्योहार, सख्त रही सुरक्षा, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsEid Celebrations in Deoria Community Prayer Sacrifice and Festivities

कुर्बानी दे मुसलमान भाइयों ने मनाया बकरीद का त्योहार, सख्त रही सुरक्षा

Deoria News - देवरिया में शनिवार को बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम भाईयों ने कुर्बानी दी और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ थी। जिलाधिकारी और एसपी ने भी नमाज अदा की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 7 June 2025 08:50 AM
share Share
Follow Us on
कुर्बानी दे मुसलमान भाइयों ने मनाया बकरीद का त्योहार, सख्त रही सुरक्षा

देवरिया, निज संवाददाता। शहर से लेकर गांव देहात तक शनिवार की सुबह बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। अल्लाह की खुशी की खातिर मुस्लिम भाईयों ने कुर्बानी दी। एक दूसरे से लगे मिलकर ईद की मुबाकरबाद दी। चहुंओर ईद की खुशी का माहौल रहा। लोगों में सुबह से ही ईद उल अजहा को लेकर उत्साह छाया रहा। नहा धोकर लोग ईद की नमाज अदा करने ईदगाह और मस्जिद की तरफ चल दिए। 6:30 बजे तक ईदगाह का मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया। तय समय पर जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद कासमी ने नमाज पढ़ाई। वहीं अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के इमाम अहमद रजा मिस्बाही ने लोगों को ईद की नमाज पढ़ाई।

इसके बाद मुस्लिम भाईयों ने परिवार और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा कर कुछ लोग सिविल लाइन कब्रगाह पहुंचे। यहां पूर्वजों की नमाज पर फातिहा पढ़े। घर पहुंचकर अपने प्रिय बकरे की कुर्बानी दी। एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के सदर जलालुद्दीन खान, सचिव आफताब अहमद, खजांची इजहार उल हक बबलूआदि उपस्थित रहे। डीएम एसपी ने दी ईद की बधाई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर और सदर एसडीएम श्रुति शर्मा मालवीय रोड ईदगाह पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने ईद की नमाज अदा कर बाहर आए लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। वही अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर जलालुद्दीन खां ने अपने पदाधिकारियों के साथ तीनों अफसरों को बुके भेंट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।