लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बने दिनेश शुक्ल
Deoria News - देवरिया में लघु उद्योग भारती की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दिनेश कुमार शुक्ल अध्यक्ष बने। सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने उद्यमियों के हित में कार्य करने की शपथ ली। बैठक में पिछले...
देवरिया, निज संवाददाता। लघु उद्योग भारती की बैठक शुक्रवार को गोरखपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दिनेश कुमार शुक्ल नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने हैं। नवचयनित पदाधिकारियों को पद व कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने उद्यमियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यकारणी मंडल के अध्यक्ष दीपक कारीवाल की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। इसमें विगत वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि विहिप के गोरक्ष प्रांत के प्रचारक भागवत, जिलाध्यक्ष के पद पर दिनेश शुक्ल को शपथ दिलाई गई।
वहीं राजकुमार मद्देशिया को जिला महामंत्री, पुण्यदेव मणि को सह महामंत्री, वीरेंद्र मद्देशिया को कोषाध्यक्ष पद क शपथ दिलाई गई। वहीं वयोवृद्ध उद्यमी प्रताप नारायण जायसवाल को संरक्षक, भगवान यादव को संयोजक, राकेश धर दूबे को सह संयोजक, सतपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की शपथ लिया। अमन सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि प्रभा सिंह को महिला उपाध्यक्ष व मुन्ना सिंह संगठन मंत्री बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रधर्म और उद्यम हमारा मूलमंत्र है। हम राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्यमी हित में कार्य करते हैं। आगे भी उद्यमियों के हित की प्रमुखता से रक्षा की जाएगी। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के गोरखपुर सचिव अशोक साव, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।