Inauguration of Statue of Dr Rajendra Prasad in Deoria by Municipal President नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsInauguration of Statue of Dr Rajendra Prasad in Deoria by Municipal President

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

Deoria News - देवरिया में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण नपाध्यक्ष अलका सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 8 June 2025 08:36 AM
share Share
Follow Us on
नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के सामने नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा निर्मित कराए गए भारत के प्रथम राष्ट्रपति भरत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा का शुक्रवार को नपाध्यक्ष अलका सिंह ने फीता काटकर अनावरण किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपना जीवन अधिवक्ताओं के लिए समर्पित कर दिया। उनके जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के मंत्री आनन्द किशोर मिश्र, उपाध्यक्ष ललित नरायण पाण्डेय, बृजबांके तिवारी, आनन्द राय, हेमनरायण मिश्र, अजय मल्ल, नारायण शुक्ल, संदीप पाण्डेय, शिवानन्द, विनय श्रीवास्तव, संदीप मिश्र, कैलाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।