विश्वविद्यालय और कॉलेजों में आयोजित होगा योग संगम
आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 पर समग्र स्वास्थ्य और स्थायी जीवन के लिए योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम सुबह 7:00 से 7:45 बजे 1,00,000 स्थानों पर होगा। सभी उच्च...

रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नोडल मंत्रालय के रूप में आयुष मंत्रालय ने समग्र स्वास्थ्य और स्थायी जीवन के लिए योग के अभ्यास के बारे में जागरुकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय, कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में योग संगम, का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) पर आधारित सामूहिक योग प्रदर्शन शामिल है। यह कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7.00 से 7:45 बजे तक पूरे भारत में 1,00,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री करेंगे।
इस संबंध में, सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को योग पोर्टल (https:/yoga.ayushgov.in/yoga-sangam, पर आयोजक के रूप में रजिस्ट्रेशन करना होगा और 21 जून, 2025 को अपने-अपने संस्थानों में- योग संगम, कार्यक्रम आयोजित करना होगा। विश्वविद्यालय/कॉलेज व अन्य उच्च शिक्षण संस्थान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में वीडियो लिंक का संदर्भ ले सकते हैं, जो यूजीसी की वेबसाइट- www.ugc.ac.in, पर उपलब्ध है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रासंगिक विवरण जिसमें एसओपी, सीवाईपी पर वीडियो, ब्रांडिंग कोलेटरल आदि शामिल हैं, का लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची विश्वविद्यालय व इसके अंतर्गत सभी कॉलेजों के अलावा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, झारखंड प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, आईआईएम रांची, बीआईटी मेसरा, एनयूएसआरएल रांची आदि में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योग संगम का आयोजन होने जा रहा है। प्रतिभागियों की संख्या और कार्यक्रम की तस्वीर जमा करनी होगी योग संगम के आयोजन के बाद सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को योग पोर्टल- https://lyoga.ayush.gov.in/D, पर जाकर कार्यक्रम के बाद सर्वेक्षण फॉर्म, जैसे- प्रतिभागियों की संख्या और कार्यक्रम की तस्वीरें जमा करनी करनी होंगी। आयुष मंत्रालय की ओर से सभी आयोजक संस्थानों को उनके योग संगम के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों की ओर से योग संगम के आयोजन के बाद सर्वेक्षण फॉर्म जमा करने के बाद उनके पंजीकृत ईमेल पते पर प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए- idy,coordinate@gov.in,पर लिखा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।