Mango Village Takes a Stand Against Alcohol Abuse Women Unite to Combat Illegal Liquor Trade मैंगो विलेज में बनकटवा बिग्रेड रोकेगा शराब की तस्करी, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMango Village Takes a Stand Against Alcohol Abuse Women Unite to Combat Illegal Liquor Trade

मैंगो विलेज में बनकटवा बिग्रेड रोकेगा शराब की तस्करी

बनकटवा गांव की महिलाओं ने शराब के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है। उन्होंने आसपास के गांवों में शराब बेचने और बनाने वालों पर रोक लगाने के लिए एक टीम बनाई है। ये महिलाएं जहां भी शराब की सूचना मिलती है, वहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 9 June 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
मैंगो विलेज में बनकटवा बिग्रेड रोकेगा शराब की तस्करी

बगहा, हसं। पहाड़ी नदी मनोर की धारा व हर साल आने वाली बाढ़ से लड़कर गांव की तकदीर बदलने वाले बनकटवा (मैंगो विलेज के नाम से मशहूर) ने अब समाज को बदलने की ठान ली है। महज आम बेच कर समृद्धि की राह पर चल रहे इस गांव के लोगों ने शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। वैसे तो बनकटवा गांव में शराब पीने वालों की संख्या न के बराबर है, इसलिए बेचने वाले भी इस गांव में सक्रिय नहीं है। यह गांव बगहा पुलिस जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र के महुअवा कटहरवा पंचायत में आता है। बनकटवा गांव के आसपास के गांव जीतपुर, महुअवा, कटहरवा समेत अन्य गांवों में चोरी छिपे शराब तस्कर व बनाने वाले सक्रिय हैं।

जिसका असर बनकटवा गांव के पुरुषों पर पड़ रहा है। ऐसे में इस गांव की महिलाओं ने अगल-बगल के गांवों में शराब बेचने, शराब बनाने वालों पर लगाम कसने के लिए एक टीम बनायी। शराब की सूचना मिलने पर वहां झाडू, लाठी डंडा आदि लेकर पहुंच जाती है। एक बार दर्जनों की संख्या में महिलाओं के जत्थे को जाते देख शराब तस्करों को नानी याद आ जाती है। अब महिलाओं को देखकर पुरुष भी इसके लिए आगे आए हैं। महिलाओं और पुरुषों की संयुक्त टीम का नाम बनकटवा बिग्रेड रखा। भारतीय थारू कल्याण महासंघ तपा राजपुर के सचिव अशोक कुमार, गुमस्ता किशोर कुमार, धनवंती देवी, मंजू देवी, इंदु देवी, रामरसिया देवी, घुरही देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी, रनौती देवी, कमला देवी, मोहिता देवी, सुरती देवी, गौतम काजी, देवलाल महतो, दिलीप महतो, पुष्पराज महतो, बंसराज महतो, छविंदर महतो की माने तो अगल- बगल के गांवों में बिक रहे शराब पर रोक लगाने के लिए पहले महिलाओं ने टीम बनाकर उनको रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया। जहां भी और जैसे ही पता चलता है कि अमुक गांव में शराब छिपा कर रखा गया है या निर्माण हो रहा है वहां महिलायें पहुंच जाती हैं और उसको नष्ट कर देती है। बनकटवा के गुमस्ता किशोर कुमार ने बताया कि शराब सिर्फ एक आदमी को नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे नुकसान के सिवा कुछ नहीं मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।