प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर रहे दिल्लीवालों से यूजर चार्ज क्यों वसूल रही MCD?
मियांवाली कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कालरा ने बताया कि उन्होंने बीते शनिवार को अपना संपत्तिकर ऑनलाइन जमा करने का प्रयास किया, तो 2500 रुपये यूजर चार्ज जोड़ दिया गया। उन्होंने बिना यूजर चार्ज अपना संपत्तिकर 5,212 रुपये जमा कराना चाहा,तो रकम जमा नहीं हुई।

दिल्ली के व्यापारियों और निवासियों के विरोध के बाद एमसीडी ने यूजर चार्ज न वसूलने की घोषणा तो कर दी,लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन संपत्तिकर जमा करने वाले भवन मालिकों से यूजर चार्ज मांगा जा रहा है। नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर यूजर चार्ज की रकम दिखाए जाने से लोग परेशान हैं। वह संपत्तिकर जमा नहीं कर पा रहे हैं।
मियांवाली कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कालरा ने बताया कि उन्होंने बीते शनिवार को अपना संपत्तिकर ऑनलाइन जमा करने का प्रयास किया, तो 2500 रुपये यूजर चार्ज जोड़ दिया गया। उन्होंने बिना यूजर चार्ज अपना संपत्तिकर 5,212 रुपये जमा कराना चाहा,तो रकम जमा नहीं हुई। उनका कहना है कि एमसीडी ने घोषणा की थी कि बिना यूजर चार्ज के संपत्तिकर जमा करने का विकल्प पोर्टल पर दिया जाएगा,लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। उनकी कॉलोनी के कई अन्य लोग संपत्तिकर जमा नहीं करा पा रहे हैं।
नगर निगम ने अप्रैल में संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज लगाया था। एक जून से संपत्ति कर माफी योजना शुरू हो चुकी है। यूजर चार्ज को वैकल्पिक कर दिया गया है। मौजूदा स्थिति में दिल्ली में नागरिकों से कूड़ा उठाने के लिए इस शुल्क को अनिवार्य तौर पर नहीं लिया जा रहा है।