Teenager Molested on Rooftop in Basti Accused Fled After Victim Screamed छह पर सो रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTeenager Molested on Rooftop in Basti Accused Fled After Victim Screamed

छह पर सो रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत

Basti News - बस्ती, हिटी। जिले के नगर थानाक्षेत्र में छत पर सो रही किशोरी के

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 9 June 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
छह पर सो रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत

बस्ती, हिटी। जिले के नगर थानाक्षेत्र में छत पर सो रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने की वारदात सामने आई है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 14 वर्षीय नातिनी पिछले तीन जून की रात में घर के छत पर सो रही थी। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी सोनू उस छत पर पहुंच गया, जहां पर नातिनी अकेली सो रही थी।

इसके बाद उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की, जिससे उसकी नींद खुल गई और शोर मचाते हुए विरोध जताया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई चन्द्रभान निषाद को सौंपी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।