रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का आलिशान घर बनकर तैयार, पत्नी या मां नहीं इनके नाम रजिस्टर होगा 250 करोड़ का बंगला!
रणबीर कपूर के बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला है, जो उनकी दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। इस 4 मंजिला घर की खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। इस आलीशान घर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों पिछले काफी समय से अपने नए घर में जाने के लिए बेताब थे। ऐसे में अब उनका नया सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। रणबीर और आलिया को इस घर के तैयार होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब उनका नया घर बनकर तैयार है। रणबीर-आलिया के इस आलीशान घर की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। उनके नए घर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दादी के नाम पर रखा बंगले का नाम
रणबीर कपूर के बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला है, जो उनकी दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। इस 4 मंजिला घर की खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। इस आलीशान घर का वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। सामने आए वीडियो क्लिप में बंगले के पूरी तरह से तैयार हिस्से को दिखाया गया है, जिसकी हर बालकनी पर गमलों में हरियाली है नजर आ रही है। वहीं, ये घर भव्यता और गर्मजोशी दोनों बिखेरती है। साथ ही घर के टॉप फ्लोर पर गार्डन जैसा एरिया नजर आ रहा है, जिस पर ढेर सारे पौधे नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल ने घर के टैरिस एरिया पर खूबसूरत गार्डन बनाया है। उम्मीद है कि दोनों जल्द ही गृह प्रवेश करेंगे।
250 करोड़ का है बंगला
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए बंगले कीमत लगभग 250 करोड़ के आसपास है। मुंबई स्थित यह प्रॉपर्टी मूल रूप से स्क्रीन लीजेंड राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थी। 1980 के दशक में ये प्रॉपर्टी उन्होंने ऋषि और नीतू कपूर को दे दिया गया था। रणबीर और आलिया ने अब उस विरासत को आगे बढ़ाया है, कथित तौर पर यह हवेली उनकी बेटी राहा कपूर के नाम पर पंजीकृत होने वाली है। कपल का ये घर उनकी बेटी राहा को समर्पित है। उम्मीद है कि रणबीर जल्द ही इस आलीशान घर में आलिया, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ शिफ्ट हो सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।