बीआर चोपड़ा का महाभारत 2 अक्टूबर 1988 में शुरू हुआ और साल 1990 तक चला। यह शो बहुत ही ग्रैंड लेवल पर बना था। इस सीरियल में काम करने वाले लोगों की आज भी वही छवि लोगों के जहन में है जो उन्होंने शो में देखी थी। हिंदू धर्म से जुड़े इस धार्मिक सीरियल में कई मुस्लिम कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। यहां जानें महाभारत से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
महाभारत शो में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। यह बात अब हर कोई जानता है। उनके साथ शो में 3 और एक्टर्स मुस्लिम थे। आइए जानते हैं उनके बारे में।
महाभारत की कास्टिंग 1986 में शुरू हुई थी और शो की शूटिंग 1988 के मिड से चालू हुई। बीआर चोपड़ा ने सीरियल के लिए बहुत सोच-समझकर खुद किरदार चुने थे। शकुनि का रोल निभाने वाले गूफी पेंटल बता चुके हैं कि कास्टिंग ऐतिहासिक थी। वह शो के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। गूफी ने बताया था कि उन्होंने करीब 5000 लोगों का ऑडिशन किया था।
बताया है कि बीआर चोपड़ा ने कई लोगों को रिजेक्ट करने के बाद फिरोज खान को अर्जुन के रोल के लिए चुना था। फिरोज अर्जुन के रोल में इतने फेमस हुए कि उनको लोग असल जिंदगी में भी अर्जुन कहकर बुलाने लगे थे। एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज खान ने बताया था कि उनकी मां भी उन्हें अर्जुन बुलाती हैं।
अर्जुन के अलावा महाभारत की पांडवों की मां कुंती भी मुस्लिम थीं। यह रोल नाजनीन ने निभाया था।
महाभारत के 2 और किरदार असल जिंदगी में मुस्लिम थे। ये थे राजा परीक्षित और घटोत्कच। परीक्षित का रोल निभाने वाले एक्टर का नाम अयूब खान था। वहीं घटोत्कच का रोल रज्जाक खान ने प्ले किया था।
महाभारत में नकुल और सहदेव का किरदार निभाने वाले समीर चित्रे और संजीव चित्रे असल जिंदगी में भी भाई थे।