बहू ने सास को पीटकर दांत से काटा, तीन पर केस दर्ज
Gorakhpur News - चौरीचौरा के वार्ड 15 की गीता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बहू प्रियंका विश्वकर्मा ने उनके साथ मारपीट की। प्रियंका, उसके भाई और एक अज्ञात व्यक्ति ने गीता देवी पर हमला किया और गला दबाने...

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या 15 निवासी गीता देवी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शनिवार को बहू व उसके भाई समेत तीन पर मारने पीटने, गाली गलौज करने का केस दर्ज किया है। गीता देवी ने पुलिस को बताया कि 5 जून को दोपहर में उनकी बहू प्रियंका विश्वकर्मा मायके से अपने भाई कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के मैनपुरवा निवासी पवन विश्वकर्मा व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आई। आते ही कहने लगी कि तुम्हारे लड़के की वजह से रहने नहीं पा रही हूं। सास गीता देवी ने बताया कि इसके बाद बहू प्रियंका ने उनके उपर हमला कर बुरी तरह से मारते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
बहू ने दांत से काट लिया। उसका भाई पवन व उसका साथी ने भी पीट दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।