किशोर से कुकर्म, युवक पर मुकदमा दर्ज
Badaun News - उसहैत क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना रविवार को हुई, जब किशोर...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 03:05 AM

उसहैत क्षेत्र के एक गांव में किशोर से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है और आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रविवार को एक किशोर अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के ही युवक ने उसे पकड लिया और सुनशान जगह पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। गंभीर अवस्था में किशोर घर पहुंचा तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।