Minor Rape Case Ashish Mishra Arrested in Prayagraj नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMinor Rape Case Ashish Mishra Arrested in Prayagraj

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

Prayagraj News - प्रयागराज में, कौंधियारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पीड़िता खेत में अकेले गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 9 June 2025 11:23 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

प्रयागराज। कौंधियारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को रविवार की देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी आशीष मिश्रा निवासी ग्राम बजबना देवरा थाना कौधियारा मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौगवां टेल के पास पकड़ा। पुलिस के अनुसार एक परिवार की नाबालिग बेटी खेत में शौच करने के लिए अकेली गई थी। इसी दौरान आरोपी आशीष मिश्रा ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने तक की धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।