रिश्तेदार के सामने फटकार लगाने पर पत्नी ने खाया जहर
Mirzapur News - राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात पति ने रिश्तेदार के सामने ही पत्नी को फटकार लगा दी। जिससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। राजगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ अपनी बड़ी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। यहां रात में महिला अपने पति के किसी बात से नाराज हुई और दोनों में कहासुनी हो गई। महिला ने रिश्तेदारों के सामने ही विवाद करना शुरु कर दिया।
तमाशा करने से पति को मना किया, लेकिन पति ने रिश्तेदारों के सामने ही अपनी पत्नी को फटकार लगा दी। पति की डांट से क्षुब्ध होकर पत्नी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख मंडलीय अस्पताल भेज दिया। सीएचसी के डॉ. संतलाल ने बताया कि एक महिला जहरीला पदार्थ खाकर अस्पताल आई थी। उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।