Increased Crowds on Seemanchal Express from Jogbani to Delhi Amidst Summer Heat अररिया : सीमांचल एक्सप्रेस में बढ़ी भीड़, यात्रियों को हो रही परेशानी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsIncreased Crowds on Seemanchal Express from Jogbani to Delhi Amidst Summer Heat

अररिया : सीमांचल एक्सप्रेस में बढ़ी भीड़, यात्रियों को हो रही परेशानी

जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है और उन्हें प्लेटफार्म पर रात बितानी पड़ रही है। कई लोग दैनिक मजदूरी के लिए घर छोड़ने को मजबूर हैं। स्टेशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 9 June 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : सीमांचल एक्सप्रेस में बढ़ी भीड़, यात्रियों को हो रही परेशानी

जोगबनी। सीमावर्ती शहर जोगबनी से आनन्द विहार दिल्ली के लिए नित्य जानेवाली सीमांचल एक्सप्रेस में इन दिनों काफी भीड़ बढ़ गई है। जगह नहीं मिलने पर यात्री रात्रि विश्राम कर दूसरे दिन के लिए प्रतीक्षारत रहने को विवश है। स्टेशन पर यात्री को बैठने के लिए पर्याप्त सीट भी नहीं है। भीषण गर्मी में लोग प्लेटफार्म के आस पास भटकते रहते हैं। कई लोगो ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी के लिए हर वर्ष घर छोड़ने को विवश है क्योंकि इस क्षेत्र में काम नही है। सीट नही मिलने पर यात्री शौचालय के पास खाली स्थान में और पायदान के पास सफर करते देखे जाते हैं।

यात्रा कई यात्रियों ने कहा कि स्टेशन के आसपास कोई चापाकल नही है। जेनरल बोगी में सफर कर रहे जोगबनी, बथनाहा, कुशमाहा , पिपरा , फुलकाहा, नरपतगंज , तथा नेपाल के मिले कई यात्रियों ने बताया कि रेलवे विभाग को मालूम है इस माह इस क्षेत्र से लोग मजदूरी के लिए जाते है, इनको जेनरल बोगी बढ़ानी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।