रामचरित मानस का 122 वां साप्ताहिक पाठ हुआ
Hapur News - सेवा भारती के तत्वावधान में पिछले दस वर्षों से चल रही श्रीरामचरितमानस के तृतीय सत्र का 122 वां पाठ रविवार को मोहल्ला मंडी में हुआ। कथा व्यास रामकेश सिंह ने राम और मुनि वाल्मीकि के संवाद पर प्रकाश...

सेवा भारती के तत्वावधान में पिछले दस वर्ष से अनवरत चल रही श्रीरामचरितमानस के तृतीय सत्र का 122 वां साप्ताहिक पाठ रविवार को मोहल्ला मंडी में वीरेन्द्र कुमार सैन के आवास पर किया गया है। कथा व्यास रामकेश सिंह ने श्री राम एवं मुनि वाल्मीकि के संवाद को आगे बढ़ाते हुए कहा महामुनि वाल्मिकि ने चित्रकूट की अपरिमित महिमा बखान कर कहीं।तब सीता जी सहित दोनों भाईयों ने आकर श्रेष्ठ नदी मंदाकिनी में स्नान किया, श्री राम चन्द्र ने कहा कि लक्ष्मण, बड़ा अच्छा घाट है।अब यहीं कहीं ठहरने की व्यवस्था करो।तब लक्ष्मण ने पयस्विनी नदी के उत्तर के ऊंचे किनारे को देखा।
सेवा भारती के मन्त्री अखिलेश ने नगर में चल रहे सेवा भारती के विभिन्न सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। सेवा भारती के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि यजमान वीरेन्द्र कुमार ठाकर,करन सिंह, कुन्दन सैन, रोहित ठाकुर,विनीत सिंहल,पवन सिंहल, रामनिवास शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद मित्तल, चंद्र प्रकाश शर्मा, अरूण गोयनका ,हरि कुमार, हीरा लाल आर्य, सीता राम,राजवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हरेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सोम,व आदि भक्तों ने कथा का आनंद लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।