सुपौल : तापमान बढ़ने से फेल होने लगे हैं पंखे
त्रिवेणीगंज में गर्मी के कारण पंखे धीरे-धीरे फेल हो रहे हैं। तेज धूप और उमस के चलते लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। गरीब तबके के लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं, जिनके पास कूलर और एसी नहीं हैं। लोग राहत के...

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। तापमान बढ़ने के कारण घरों में लगे पंखे धीरे धीरे फेल होने लगे हैं। आसमान से बरस रही तेज धूप के कारण लोगों की बेचैनी काफी बढ़ने लगी है। लोग अब पंखा, कूलर और एसी के वगैर जरा सा भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण काफी देर तक कुलर और एसी चलने के बाद कमरा ठंडा हो पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के कारण इन दिनों उनका जीना हराम हो गया है। भीषण गर्मी के कारण घरों में लगे पंखे और कुलर की हवा में शरीर चिपचिपा रहा है।
अगर बिजली कट जा रही है तो लोग गर्मी की परेशानी झेल रहे है। भीषण गर्मी से सबसे अधिक परेशानी बच्चे व बुजुर्गो को हो रही है। जिनके गरीबों के घरो में पंखा, कुलर नही लगे हैं। वे लोग हाथ वाला पंखा झल कर रात और दिन बिता रहे है। लोगो का मानना है कि गर्मी के मौसम से अच्छा का ढंढ का मौसम है। वहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। दोपहर के समय लोग गर्मी से राहत के लिए पेड़ों के पास बैठकर समय बिता रहे हैं। रविवार को शहर में खट्टर चौक के पास यह देखा गया कि कुछ लोग डपरखा आम के पास पेड़ के नीचे बैठकर आराम फरमा रहे थे। कुछ इसी तरह का दृश्य शहर के मेला ग्राउंड अजगैबी काली दुर्गा मंदी परिसर स्थित पेड़ के पास देखने को मिला। लोग चबूतरे पर बैठकर गर्मी से राहत पा रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।