Severe Heatwave Disrupts Daily Life in Tarai Region तराई में तेज धूप ने छुड़ाए पसीने, पारा 42 डिग्री पार, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSevere Heatwave Disrupts Daily Life in Tarai Region

तराई में तेज धूप ने छुड़ाए पसीने, पारा 42 डिग्री पार

Siddhart-nagar News - इटवा, हिन्दुस्तान संवाद।तराई में हर रोज गर्मी के बढ़ते ग्राफ ने अमाजन का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इससे ल

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 9 June 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
तराई में तेज धूप ने छुड़ाए पसीने, पारा 42 डिग्री पार

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई में हर रोज गर्मी के बढ़ते ग्राफ ने अमाजन का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इससे लोग सफर करने से बच रहे हैं। सुबह व शाम में गर्मी कम होने पर ही लोग जरूरी कामों को निपटा रहे हैं। रविवार को दिन का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तराई में जेठ की तपती दोपहरी में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। सुबह से तापमान हाई हो जाता है। सुबह 10 बजे से गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।

इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ा वैसे-वैसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आमजन की आवाजाही कम हो गई। बाजारों में चहल पहल कम दिखी। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। इस कारण एक बजे से तीन बजे के बीच कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। दूर-दूर तक मार्गों पर खामोशी छाई रही। लोग घरों में कैद नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी, कूलर पंखे का सहारा लेना पड़ा। जो लोग घरों से निकले वह पूरी तरह शरीर को ढके गमछा, छाता व कैप का सहारा लेते नजर आए। पूरे दिन लू के थपेड़ों का दौर जारी रहा। शाम को चार बजे के बाद गर्मी थोड़ी कम हुई तो लोगों ने कामकाज निपटाए। शाम को सूरज अस्त होने के बाद लोग सड़कों व पार्कों में टहलते हुए नजर आए। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 10 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ हवा, ऊपरी वायुमंडलीय प्रतिचक्रवात और संवेदनशील ऊष्मन के चलते तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। नौ से 11 जून के बीच बुंदेलखंड, विंध्य और आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। हालांकि 11 जून के बाद पुरवा हवा सक्रिय होगी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की शुरुआत होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लू से राहत मिलने की संभावना बन रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।