लखीसराय: खेल मैदान के अभाव में कुंठित हो रही प्रतिभाएं
कजरा थाना क्षेत्र के गांवों में प्रतिभाशाली युवा खेल के मैदान की कमी के कारण अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। संसाधनों के अभाव में उनका अभ्यास भी ठीक से नहीं हो पाता। खेल मैदान की...

कजरा। कजरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आज भी ऐसी प्रतिभा छिपी हुई है जिनके अंदर उम्दा प्रदर्शन करने की क्षमता है। लेकिन खेल के मैदान के अभाव में उनकी प्रतिभाएं कुंठित हो रही हैं। संसाधनों के अभाव में उनका प्रदर्शन गांव तक ही सिमट कर रह जा रहा है। खेल मैदान नहीं होने के कारण वे ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में दर्जनों युवकों ने कहा कि कजरा में खेल का मैदान नहीं होने के कारण एक तो लोगों की खेल प्रतिभा कुंठित हो ही रही है। वहीं दूसरी ओर डिफेंस की तैयारी कर रहे युवकों को अपनी जान खतरे में डालकर सड़कों पर दौड़ की तैयारी करनी पड़ती है।
उनका कहना है कि यहां की सबसे बड़ी समस्या सुव्यवस्थित खेल मैदान का नहीं होना है। खेल मैदान के नहीं होने के कारण वे ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से उन्हें प्रतियोगिताओं में मात खानी पड़ती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।