Launch of Manoj Kumar s Poetry Collection Man Ki Udaan in Saharsa सहरसा: मन की उड़ान का किया गया विमोचन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLaunch of Manoj Kumar s Poetry Collection Man Ki Udaan in Saharsa

सहरसा: मन की उड़ान का किया गया विमोचन

सहरसा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के वरिष्ठ कवि मनोज कुमार के काव्य संग्रह 'मन की उड़ान' का विमोचन हुआ। यह कार्यक्रम श्री ठाकुरबाड़ी चौधरी सभागार में आयोजित किया गया, जहां कई कवियों ने अपनी कविताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 1 June 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: मन की उड़ान का किया गया विमोचन

सहरसा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहरसा के वरिष्ठ कवि मनोज कुमार के काव्य संग्रह मन की उड़ान का विमोचन पूरब बाजार स्थित श्री ठाकुरबाड़ी चौधरी सभागार में माता बच्चा बाबू देवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रमन झा, साहित्य परिषद के अध्यक्ष अवधेश झा अवध, डीओसी स्काउट रविरंजन, महासचिव आनंद कुमार झा, कुमार विक्रमादित्य, मनोज कुमार के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के बाद मंगलाचरण और स्वागत गीत की प्रस्तुति रघुवंश झा द्वारा की गई। अध्यक्ष ने इस संग्रह को सहज कविताओं का संकलन कहते हुए इसे काव्य के लिए मील का पत्थर बताया। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें दर्जनों कवियों ने अपनी कविता से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।कवियों में उमेश राम, महेंद्र प्रसाद यादव,ई रामेश्वर ठाकुर ओमप्रकाश मुन्ना, मुर्तजा नरियारवी, डाॅ मुरारी सिंह, मुकेश कुमार भारद्वाज,कुमार विक्रमादित्य,मनोज कुमार,रघुवंश झा, शेखर कुमार, मनीष कुमार, आनंद राज आदि रहे। मंच संचालन आनंद झा और पूजा कुमारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।