Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMaharudra Yagna Kalash Procession in Shahkund with 701 Women and Girls
दरियापुर में महारूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
शाहकुंड के दरियापुर में बुधवार को महारुद्र यज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 701 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा का आरंभ मां शीतला प्रांगण से पंडित जीवन झा द्वारा किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 05:06 AM

शाहकुंड। प्रखंड के दरियापुर स्थित शिव सह दुर्गा मंदिर के पास बुधवार को महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 701 कुंवारी कन्या और महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा की शुरुआत मां शीतला प्रांगण से पंडित जीवन झा ने करवाई। उसके बाद दुर्गा मंदिर के रास्ते दरियापुर बाजार होते हुए यज्ञ स्थल यात्रा पहुंची। इस अवसर पर मुख्य यजमान शैलेंद्र कुमार झा व उनकी धर्मपत्नी नीतू झा, अनितेश कश्यप, मुखिया आलोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू, प्रभाष ठाकुर, सुनील झा, विवेकानंद झा, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।