खगड़िया : कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप सें घायल, किया भर्ती
नयागांव पंचखुट्टी में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से 25 वर्षीय ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया...

परबत्ता, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र नयागांव पंचखुट्टी में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं I घायल महिला नयागांव पंचखुट्टी गांव निवासी चंदन मंडल की 25 वर्षीया पत्नी ममता देवी बतायी जा रही है I प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति दिनों की भांति शुक्रवार की सुबह ममता देवी अपने किचेन रूम में प्रेशर कुकर सें खाना बना रही थी I इसी बीच अचानक प्रेशर कुकर फट गया I मौक़े पर खाना बना यही महिला बुरी तरह झूलस गईं I परिजनों ने घायल महिला क़ो इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया I वर्तमान महिला का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया जा रहा है I इधर चिकित्सक हरिनन्दन शर्मा ने बताया की प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। अगर जरूरत हुई तो उसे रेफर भी किया जा सकता है I
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।