बोले सहरसा: जलजमाव से मुक्ति व नगरीय सुविधा मिले तो संवरेगी जिंदगी
गांधी पथ के वासियों को जलजमाव और स्वच्छता की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से समस्या के...

गांधी पथ के वासियों की परेशानी
प्रस्तुति : गुलशन कुमार
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 39 गांधी पथ व हाथी टोला में जलजमाव के कारण घरों से निकलना मुश्किल रहता है। शहर के विभिन्न जगहों के नाली का गंदा पानी आकर सराही से साहू भवन जाने वाले मार्ग में जमा होकर सड़क पर तीन से चार फीट जमा रहता है। गंदा पानी बदबू दे रहा है। ऐसे में कई संक्रमण बीमारी फैलने का डर सताते लगा है। लोगों को यदि नाली का पानी बहाने से रोकते हैं तो वो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। नगर आयुक्त एवं महापौर को इस समस्या का सामूहिक रूप से लिखकर आवेदन दिए हैं। पर अबतक स्थिति बदतर ही है। यहां के लोगों ने अपनी समस्याएं हिन्दुस्तान के बोले सहरसा के संवाद में सुनाईं।
हर में बसे हजारों की आबादी आज भी क्षेत्र के विकास की ओर टकटकी लगाकर बैठे हुए है। सरकारी दफ्तर से लेकर जनप्रतिनिधियों के दरवाजे तक आवाज लगा चुके हैं। लेकिन इनका सुनने वाला कोई नहीं है। शहर के बीच बसे गांधी पथ मोहल्ला के लोग आज भी पेयजल, नाला, बिजली, अच्छी सड़कों को तरस रहे हैं। ऐसे में अब लोग सड़क पर उतर कर अपनी समस्या बता रहे हैं।दर्जनों की संख्या में उपस्थित लोगों ने बताया कि यहां के स्थानीय विधायक एवं मेयर सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं। उस समय उत्पन्न समस्या को समाधान करने का वादा करके जाते हैं। लेकिन फिर वह चुनाव आने पर ही नजर आतें हैं। ऐसे में हम लोग नाली का गंदा पानी और बारिश के पानी से सालों भर घिरे हुए रहते हैं। बच्चों को स्कूल नहीं पहुंचा पाते हैं। सराही रिफ्यूजी कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए मात्र एक रास्ता जो सराही से होकर साहू भवन होते हुए गांधी पर तक जाता है। जहां पर अभी तीन से चार फीट पानी लगा हुआ है। ऐसे में उस रास्ते मे जाना मौत को दावत देने जैसा है। क्योंकि महीनों से पानी जमा हुआ है। उसमें से अब गंध निकाल रहा है। इसके कारण अब हम लोगों को संक्रमण बीमारी फैलने का डर सता रहा है। जल निकासी कराने का नगर निगम द्वारा कोई भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे यहां से पानी का निकासी हो सके। नगर आयुक्त को आवेदन देकर इसकी शिकायत की। जहां नगर निगम से कर्मी आए और देख कर निकल गए। लोगों ने बताया कि इससे पहले नगर परिषद था। तब यह सड़क का निर्माण हुआ था। अब नगर निगम हुआ तो काफी खुशी हुई थी कि समस्या का एक समाधान होगा। लेकिन इसमे कोई सुधार नहीं हुआ है। समस्या के समाधान की लोगों की अपेक्षा है।
मोहल्ले की हर गली में नाला का हो निर्माण
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि गांधी पथ साहू भवन होते हुए सराही तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पास है। लेकिन निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी तीन से चार फीट पानी लग जाता हैं। घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। समय रहते जिला प्रशासन इस पर ध्यान देकर हमारी समस्या का समाधान करे।
सार्वजनिक शौचालय की नहीं है सुविधा
लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में यहां पर लोग रहते हैं। बाहर से भी लोगों का इस रास्ते से आना-जाना लगा हुआ रहता है। लेकिन कहीं भी एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। यदि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा तो आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
शुद्ध पेयजल की हो व्यवस्था
मोहल्ले में जलजमाव के कारण चापाकल का पानी भी दूषित हो गया है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की लोगों ने अपेक्षा जतायी। इससे वे सभी दूषित पानी पीने से बच सकें।
39 नंबर वार्ड के लोगों को आज भी जूझना पड़ता है कई तरह की समस्याओं से
2 हजार से अधिक परिवार इस माेहल्ले में जलजमाव से रहते प्रभावित
40 नंबर वार्ड के नाला सहित अन्य जगहों से इस मोहल्ले में आता है पानी
शिकायत
1. जल जमाव से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
2. नाला निर्माण नहीं कराया गया है। घर का पानी सड़क पर जमा रहता है।
3. शुद्ध पेयजल की नहीं है कोई व्यवस्था।
4. सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से होती है परेशानी।
सुझाव
1. जलजमाव की समस्या से नगर निगम निजात दिलाए।
2. मोहल्ला में हर जगहों पर नाला का निर्माण कराया जाए।
3. चापाकल का पानी दूषित हो गया है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।
4. सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाए।
सुने हमारी बात
नाला का पानी सड़क पर लगा हुआ है। वार्ड के लोगों का जीना मुहाल है। पानी के निकासी का व्यवस्था होनी चाहिए।
पुलकित साह
नगर परिषद से नगर निगम बना तो काफी खुशी मिली थी कि वार्ड का विकास होगा। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
हिमांशु शेखर
नगर आयुक्त एवं मेयर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हमलोगों ने आवेदन दिया। फिर भी समाधान नहीं हुआ।
अरविंद साहू
जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय में नजर आते हैं। सिर्फ झूठा वादा करके चले जाते हैं।
प्रो.मनोज साह
बच्चे को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
राकेश कुमार।
महीनों से सड़क पर पानी जमा है। जिसके कई संक्रमण बीमारी फैलने का डर सता रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
सैनिक शशिभूषण गुप्ता।
इस रास्ते से हर हमेशा लोगों का आवाजाही रहता था। लेकिन पानी जमा रहने के कारण अब बंद हो गया है।
रामनाथ साह।
पानी जमा रहने के कारण लोगों को सड़क में बने खाई का पता नहीं चलता है। इसके कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
उपेंद्र गुप्ता।
नगर आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
मनीष।
सराही से सीधे लोग गांधी पथ चले जाते थे। लेकिन नाला का पानी जमा रहने के कारण अब बंद हो गया है।
सोमनाथ कुमार सन्नी।
गंदा पानी महीनों से जमा रहने के कारण महामारी फैलने का डर सता रहा है। इस पर नगर निगम ध्यान दे।
सुरेश कुमार।
मेयर व नगर आयुक्त समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। कोई काम नहीं रहा और लोग परेशान हैं।
विकास कुमार।
विभिन्न जगहों के नाला का पानी यहां आकर जमा हो जाता है।लेकिन निकासी का कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।
अनिल कुमार कौशल।
नाला निर्माण के साथ साथ सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए।ताकि लोग सही से चल सकें।
सुधीर कुमार।
सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए।इससे लोगो को सुविधाएं होगी।
रामशंकर भगत।
शुद्ध पेयजल का व्यवस्था नगर निगम के द्वारा किया जाना चाहिए।अभी पानी दूषित हो गया है।
पंकज सिंह।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।