Residents of Ward 19 Struggle for Basic Amenities for Over 5 Years Urgent Action Needed बोले सहरसा: आवास योजना का मिले लाभ, नाला निर्माण हो तो जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsResidents of Ward 19 Struggle for Basic Amenities for Over 5 Years Urgent Action Needed

बोले सहरसा: आवास योजना का मिले लाभ, नाला निर्माण हो तो जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

नगर निगम वार्ड 19 के लोग 5 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। 2000 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। नाला निर्माण, शुद्ध पेयजल और आवास योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 6 June 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
बोले सहरसा: आवास योजना का मिले लाभ, नाला निर्माण हो तो जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

नगर निगम वार्ड 19 के लोगो की समस्या

5 वर्षो से अधिक दिनों से समस्याओं से जूझ रहे हैं लोग

2 हजार से ही अधिक परिवार है इस समस्या से प्रभावित

नगर निगम बनने के बाद भी शहर का विकास नहीं हो सका है। आज भी लोगों को कई मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पायी है। हर हमेशा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। चुनाव के समय में सभी जनप्रतिनिधि वार्ड के विकास के लिए तरह-तरह के दावे करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद देखने तक नहीं आते हैं। वार्ड की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि के पास जाते हैं तो आजकल कहकर टाल देते हैं। वार्ड में वर्षों से नाला का निर्माण नहीं किया गया है जिससे लोगों के घरों का पानी सड़क पर लगा रहता है। ऐसे में कई संक्रामक बीमारी फैलने का भी डर रहता है। नगर निगम द्वारा पहले कूड़े की साफ-सफाई करवाई जाती थी। लेकिन महीनों से वह काम भी बंद कर दिया गया है। इस कारण सभी लोग अपने घरों का कचरा सड़क पर आकर फेंक देते हैं। ऐसे में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। हर हमेशा कचरे की बदबू लोगों के घरों तक पहुंचती है। हिन्दुस्तान के साथ संवाद के दौरान लोगों ने कहा कि लोगों को यदि एक साइड से दूसरे साइड जाना होता है तो घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में अधिकतर लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन उन्हें जनप्रतिनिधि या नगर निगम के द्वारा आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। सभी संबंधित कागजात जमा करने के बाद भी उन्हें महीनों दौड़ाया जा रहा है। बारिश का समय आ गया है। ऐसे में जलजमाव की समस्या होगी लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

शुद्ध पेयजल की व्यवस्था:

लोगों ने बताया कि हर घर जल नल योजना के तहत विभिन्न जगहों पर पाइप बिछा दिया गया है लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित संवेदक एवं अधिकारी को की गई है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि नगर निगम जिला प्रशासन समय रहते इस पर ध्यान दे तो इसका लाभ लोगों को मिल सकेगा और लोग शुद्ध पेयजल पी सकेंगे। खराब पानी पीने से संक्रमण फैलने का डर सताता रहता है।

नाला निर्माण होने से जलजमाव की समस्या होगी दूर

लोगों ने बताया कि नाला का निर्माण नहीं रहने के कारण हर जगह पर जलजमाव की समस्या रहती है। लोगों के घरों का पानी सड़क पर लगा हुआ रहता है। ऐसे में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि को शिकायत की है पर नाला निर्माण पर कोई जोर नहीं दिया जा रहा है। वर्षो पहले कई जगह पर नाला बना था जो अब बंद हो गया है। कहीं भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।

समस्या

1.नाला नहीं रहने से स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई होती है।

2.शुद्ध पेयजल लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाता है।

3.लोगो को आवास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।

4.हर जगह पर बिजली तार लटका हुआ हुआ है। दुर्घटना की आशंका रहती है।

सुझाव

1.महोल्ला में नाला का निर्माण किया जाना चाहिए।

2.शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लगा हुआ है। पानी मिलना चाहिए।

3.हमलोगों को आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए।

4.विभिन्न जगहों पर लटके बिजली तार को ठीक किया जाए।

नगर निगम क्षेत्र में हर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए।

पंकज ठाकुर

हर जगज बिजली का तार लटका हुआ है। बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

घनश्याम कुमार

जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय में नजर आते हैं। उसके बाद कोई समस्या को देखने देखने वाला नहीं है।

बंटी

आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसका लाभ मिलना चाहिए ताकि घर द्वार बना सकें।

मो मुसलम

सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए। लोगों को इधर उधर भटकना पड़ता है।

शाहिद आलम

पीने के लिए पेयजल की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा हो।

समी अहमद

हर गली में सड़क पर पानी लगा हुआ है। लेकिन इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है।

चांद

हल्की बारिश में भी लोगों के घर के आगे पानी जमा हो जाता है। पानी निकलने का कोई साधन नहीं है।

मो अफजल

नाला नहीं है जिसके कारण पानी जमा हुआ रहता है। फिर भी इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रवेज आलम

शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। विभाग द्वारा यत्र तत्र पाइप बिछा दिया गया है। लेकिन उसमें पानी नहीं है।

मो नूर

कचरा नहीं उठाव किया जा रहा है। जिसके कारण कई तरह की संक्रामक बीमारी फैलने का हम लोगों को डर सता रहा है।

आकिब

पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण बहुत जरूरी है। नगर निगम प्रशासन पर ध्यान दें।

तबरेज आलम

जलजमाव की समस्या को लेकर हम लोग नगर निगम एवं जिला प्रशासन को शिकायत किए फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मो मासूम

नगर निगम के द्वारा कचरा का उठाव नहीं कराया जा रहा है। इसे सुचारु रूप से चालू किया जाए।

गुलफाम

बारिश के समय में लोग घर से निकलने के लिए एक मात्र सहारा चचरी पुल का रह जाता है। फिर भी नगर निगम लापरवाह है।

मेहबूब आलम

वार्ड में कई तरह की परेशानी है। नाला नहीं जलजमाव रहता है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है।

मो प्रवेज आलम -2

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।