मधेपुरा : जल जमाव की समस्या से लोगों का जीना दुश्वार
पुरैनी प्रखंड मुख्यालय में जल जमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। हल्की बारिश पर बाजार में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले कई वर्षों से यह...

पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी प्रखंड मुख्यालय में जल जमाव की समस्या दिनों दिन गंभीर बनती जा रही। हल्की सी बारिश होने पर बाजार के विभिन्न सड़क सहित गली मोहल्ले में नारकीय उत्पन्न हो जाती है। राहगीर सहित बाजार आए लोगों को चलना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इस तरह की समस्या पिछले कई वर्षों से पुरैनी बाजार में बनी हुई है। बावजूद भी विभागयी अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। हर वर्ष इससे निजात पाने के लिए आश्वासन देते हैं लेकिन आश्वासन के अनुरूप खडा उतरना उनके लिए चुनौती पूर्ण साबित हो जाता है।हर बरसात के मौसम में पुरैनी बाजार के लोगों को जल जमाव की एक बहुत बड़ी समस्या से गुजरना पड़ता है।
सात निश्चय योजना से बनाए गए नाला निर्माण से लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश नाला में कुरा कचरा भर जाने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।