मधेपुरा: भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
शंकरपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यात्रा बाजार से शुरू होकर सीएचसी और...

शंकरपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में शंकरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए बीजेपी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। कुछ युवा राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए। यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। तिरंगा यात्रा शंकरपुर बाजार से शुरू हुई। यह प्रखंड के मुख्य मार्गों से होते हुए सीएचसी पहुंची। वहां से ब्लॉक परिसर में जाकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभाष चौपाल ने कहा कि भारत की सेना का शौर्य अतुलनीय है।
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी है। सीमा पार से गोली चलने पर सेना पाकिस्तान पर गोले बरसाएगी। सभा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदीप ठाकुर, सुरेश यादव, बिनोद सरदार और सुदीप मेहता ने भी संबोधित किया। इस दौरान दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।