अररिया : मारपीट में दो महिलाएं घायल
पलासी में अलग-अलग गांवों के बीच आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में बेनी गांव की रेणु देवी और ककोड़वा गांव की फिरोजा खातून शामिल हैं। उनका इलाज पलासी सीएचसी में किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 14 June 2025 04:23 PM

पलासी। एक संवाददाता प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गयी। दोनों घायलो का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलों में बेनी गांव की रेणु देवी व ककोड़वा गांव की फिरोजा खातून शामिल हैं। इस बाबत डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि उपचार के बाद दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।