जमुई: विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जमुई में विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे समाहरणालय से शुरू हुई रैली में अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने भाग लिया। डीएम ने पर्यावरण की रक्षा और युवा एवं...

जमुई। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। वोट का अर्थ वोट फॉर डेमोक्रेसी के थीम पर स्वीप जागरूकता अभियान की शुरुआत समाहरणालय प्रांगण में 6:00 बजे सुबह की गई। अभियान से जुड़े प्रभात फेरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम जमुई श्री नवीन, एसपी मदन कुमार आनंद उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, डीपीआरओ भानु प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोo नजरुल हक सहित वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली समाहरणालय परिसर जमुई से प्रारंभ होकर 2 उच्च विद्यालय, बैंक मोड़, अतिथि गृह, निबंधन कार्यालय, श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम, मुख्य बाजार महाराजगंज, थाना चौक, डाकघर, पुस्तकालय के रास्ते होते हुए समाहरणालय जमुई के प्रांगण में समाप्त हुई।
इस अवसर स्कूली बच्चे, आंगनवाड़ी सहायिका सेविका, आम नागरिक के साथ-साथ जिला स्तरीय एवं पुलिस पदाधिकारी आदि ने भाग लिए । अन्य अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने रैली निकालकर लोगों को आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान समाहरणालय परिसर के सामने अवस्थित पार्क में प्रतिकात्मक रूप से पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि युवा और महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदाता पंजीकरण, और निर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़ी गतिविधियां संपूर्ण जिले में आयोजित की जाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।