रात उबली तो सुबह से बढ़ने लगा गर्मी का पारा
भागलपुर में बारिश के थमने के बाद शुक्रवार की रात का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले...

भागलपुर। बारिश का दौर थमा तो गुरुवार की सुहानी रात की तुलना में शुक्रवार की रात दहक उठी। बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस रात का पारा उछल गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं शुक्रवार की सुबह से सूरज ने अपनी तपिश बढ़ाकर दिन के पारे के उछलने का संकेत दे दिया। वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब कम से कम तीन से चार दिनों तक बारिश की बात तो दूर हल्की बूंदाबांदी तक की गुंजाइश नहीं है।
ऐसे में अगले तीन से चार दिनों में दिन का पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस के पार होने की आशंका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।