अररिया :आग की चपेट में आने से महिला झुलसी
अररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र के कुजरी वार्ड संख्या दो में गैस सिलेंडर के लीकेज से आग लग गई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 18 May 2025 05:17 PM

अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुजरी वार्ड संख्या दो में गैस सिलेंडर के लीकेज होने से लगी आग में एक महिला बुरी तरह झुलस गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। झुलसी महिला पलासी प्रखंड क्षेत्र के कुजरी वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद हलीम की पत्नी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।