Young Woman Shot in Front of Husband in Narpatganj Serious Condition अररिया: नरपतगंज: 20 वर्षीया विवाहिता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में पूर्णिया रेफर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsYoung Woman Shot in Front of Husband in Narpatganj Serious Condition

अररिया: नरपतगंज: 20 वर्षीया विवाहिता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में पूर्णिया रेफर

नरपतगंज में खाबदह पंचायत के जोगीपुर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता को उसके पति के सामने बदमाशों ने गोली मार दी। पल्लवी कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 16 May 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: नरपतगंज: 20 वर्षीया विवाहिता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में पूर्णिया रेफर

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या चार जोगीपुर गांव में गुरुवार देर रात्रि 20 वर्षीया विवाहिता को पति के सामने ही बदमाशों में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए पहले रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार और एक गोली निकलने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया के अस्पताल में गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। जख्मी महिला पल्लवी कुमारी खाबदह वार्ड चार जोगीपुर निवासी मुकेश कुमार मंडल की पत्नी है। मुकेश पर आरोप है कि उसने अपनी पहली पत्नी छोड़कर साली पल्लवी से शादी कर ली।

पल्लवी की बड़ी बहन मायके में रह रही है। घायल पल्लवी फारबिसगंज के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की पुत्री है। उसने अपने जीजा मुकेश मंडल से दो वर्ष पूर्व ही शादी रचाई थी। शादी रचाने के बाद बड़ी बहन द्वारा पति पर न्यायालय मुकदमा दर्ज कराई है। आरोप है कि आपसी विवाद को लेकर पल्लवी की मां ने ही बदमाशों को घर में बुलाकर पुत्री को दो गोली मरवाई। एक गोली छाती व एक गोली पंजरा में लगने से विवाहित गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।