दुस्साहस : एक ही रात 5 घरों से 70 लाख से अधिक की संपत्ति चुरायी
दुस्साहस : एक ही रात 5 घरों से 70 लाख से अधिक की संपत्ति चुरायी दुस्साहस : एक ही रात 5 घरों से 70 लाख से अधिक की संपत्ति चुरायी

दुस्साहस : एक ही रात 5 घरों से 70 लाख से अधिक की संपत्ति चुरायी बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में चोर गिरोह ने मचाया तांडव अधिकांश घरों के सदस्य गये हुए थे बाहर, घरों में लगे थे ताले फोटो बिंद02- लोदीपुर गांव में चोरी की घटना के बाद पीड़ित के घर के पास लगी लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। बंद पड़े पांच घरों को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने इन घरों में झाड़ू मार दिया। पीड़ितों की मानें तो नगद, सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान मिलाकर करीब 70 से 80 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली गयी। हैरत यह कि घटना की भनक न ग्रामीणों को लगी और न ही पुलिस की रात्रि गश्ती को। चोरों ने किसी के घर की खिड़की का रॉड काटकर, किसी के घर का ताला तोड़कर, किसी के मेन गेट की कुंडी काटकर तो किसी के घर में छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। एक गांव में एक ही रात पांच घरों में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी है। घटना अभय सिंह, दिनेश सिंह, निवेश सिंह, अरुण सिंह व अंजनी कुमार के घरों में हुई है। बदमाशों ने जिन पांच घरों को अपना निशाना बनाया है। इसमें अधिकांश घरों में ताला लगा हुआ था। घर के सभी सदस्य किसी न किसी काम से बाहर गए हुए थे। हद तो यह कि पांच घरों में झाड़ू मारने के बाद चोरों ने शिवपुजन प्रसाद के घर में भी चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवारों ने घटना के संबंध में थाने में आवेदन दिया है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस : थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंच छानबीन में जुटी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। उनका कहना है कि 20 से 25 लाख की संपत्ति चुरायी गयी है। जल्द ही घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केस 01 : पीड़ित अंजनी कुमार ने बताया कि घर में ताला लगा शादी समारोह में शामिल होने मसथु गांव गये थे। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह में घर के मेन गेट का ताला टूटे रहने की जानकारी दी। घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट व सभी कमरों के ताले टूटे हैं। बक्से में रखा कपड़ा इधर-उधर बिखरा पड़ा है। गोदरेज में रखा 30 हजार नकद, सोने की चार चूड़ियां, गले की एक चेन ,टीका, चांदी के दस सिक्के ,कर्णवाली, झूमका, मंगलसूत्र, बेसर समेत अन्य सामान गायब हैं। उनका कहना है कि 15 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरों ने चुरा ली है। केस 02 : पीड़ित अभय सिंह के पुत्र गौतम कुमार ने कहा कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे। घर के पिछवाड़े से चोर अंदर घुसकर जिस कमरे में सोये हुए थे, उस कमरे का दरवाजा बाहर बंद कर चोरी की घटना का अंजाम दिया। गोदरेज में रखा एक हजार नगद, सोना की एक हार , हाथ की चार चूड़ियां, एक चेन , झुमका समेत करीब 11 भर सोने का आभूषण चुरा लिया गया। 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चुरायी गयी है। केस 03 : पीड़ित अरुण सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर सहरसा चले गए थे। रविवार की सुबह घर के मेन गेट की कुंडी कटी देख ग्रामीणों ने फोन से इसकी सूचना दी। घर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरे और उसमें रखे गोदरेज व बक्से के ताले टूटे हैं। कपड़े जहां-तहां बिखरे पड़े हैं। गोदरेज में रखा 50 हजार रुपया, सोने के चार लॉकेट , तीन अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी कर्णवाली, एक जोड़ी टॉप, एक मंगलसूत्र व एक टीका गायब है। चोरों ने उनके घर से 15 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चुरा ली है। केस 04 पीड़ित निवेश सिंह ने कहा कि घर में लगी खिड़की का रॉड काटकर चोर गिरोह के सदस्य घर में घुस गये। गोदरेज व बक्से में रखे सोना की दो चेन ,दो हार ,दो चुड़ियां, चार झूमका ,आठ कर्णवाली, चार अंगूठी, मांग का टीका, नथिया, चार जोड़ी चांदी की पायल समेत अन्य सामान चुरा लिया गया। उनके घर से 25 लाख से अधिक की संपत्ति चुरायी गयी है। केस 05 पीड़ित दिनेश सिंह ने कहा कि परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गये थे। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर बक्सा में रखे सोना के तीन पीस हनुमान जी का लॉकेट व एक जोड़ी कर्णवाली समेत अन्य सामान चुरा लिया। करीब दो लाख रुपए का सामान चुराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।