राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के धनेश्वरघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को नंदू पासवान के नेतृत्व में बैठक हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की नियुक्ति पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार प्रकट किया। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि राजेश राम की नियुक्ति से पुराने कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। मौके पर असगर भारती, विवेकानंद पासवान, किशोर कुमार, महताब चिश्ती, राजीव कुमार मुन्ना, कृष्ण दास, नवीन कुमार सिंह, शशि भूषण पटेल, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, सन्नी कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।