Ayodhya Bus Travelers Suffer in Heat Amidst Poor Amenities तपिश झेलकर रोडवेज बस से सफर कर रहे मुसाफिर , Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Bus Travelers Suffer in Heat Amidst Poor Amenities

तपिश झेलकर रोडवेज बस से सफर कर रहे मुसाफिर

Ayodhya News - अयोध्या में गर्मी बढ़ने के साथ रोडवेज यात्रियों का सफर कठिन हो गया है। बसें लंबे समय तक खड़ी रहती हैं और गर्मी से यात्रियों को पसीना आता है। परिसर में पानी और पंखे की व्यवस्था है, लेकिन पंखे गर्म हवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 13 June 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
तपिश झेलकर रोडवेज बस से सफर कर रहे मुसाफिर

अयोध्या। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ की रोडवेज के यात्रियों का साधारण बसों से सफर कष्टकारी हो गया है। अयोध्या डिपो परिसर एवं बाहर घंटों बसें खड़ी करके सवारी भरने वाले बसों की सीटें और छत गरम हो जा रही है। इसलिए यात्रियों को गर्मी में सफर में पसीने छूट रहे हैं, हालांकि परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा है और वेटिंग हाल में पंखे भी लगे हैं, लेकिन गर्मी में पंखे गरम हवा फेंक रहे हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा रहा है। अयोध्या के अलाव अन्य डिपो की बसें परिसर में खड़ी करके बाहर से ही सवारियां बैठाकर गंतव्य को रवाना हो जा रही है।

इसलिए यात्रियों को रामपथ पर ही सफर के लिए बसों का इंतजार करना मजबूरी है और रामपथ पर पेड़ की छांव और बैठने की सुविधा न होने से यात्री धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं और पसीना बहाकर सफर को मजबूर होते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।