डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : एज्या यादव
डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : एज्या यादवडबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : एज्या यादवडबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : एज्या यादव

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : एज्या यादव छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं वर्तमान सरकार से त्रस्त राजद कार्यालय में बैठक में नेताओं ने विरोधियों पर साधा निशाना कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील फोटो : राजद : बिहारशरीफ बड़ी पहाड़ी राजद कार्यालय में शुक्रवार को बैठक में शामिल जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व विधायक एज्या यादव व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बड़ी पहाड़ी राजद कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विधान सभा चुनाव को लेकर बैठक की। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व विधायक एज्या यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं वर्तमान सरकार से त्रस्त हैं। इस बैठक में नेताओं ने विरोधियों पर निशाना साधा। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उमेश पंडित ने कहा राज्य में अपराध चरम पर है। पूरे बिहार की जनता राजद की ओर देख रही है। सर्वसम्मति से सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने एक स्वर से जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, सुनील साव, दीपक कुमार, मनोज यादव, सुखदेव यादव, रिंकू देवी, फारूक आजम, बलराम मिस्त्री, रामाशीष यादव, सत्येंद्र पासवान, रामाशीष चौधरी, अरुणेश यादव, खुर्शीद अंसारी, कल्लू मुखिया, निधि शर्मा, मंटु यादव, टनटन खान, रामानंद मुखिया, लक्ष्मी प्रसाद, गोलू यादव, विकास कुमार, पवन यादव, अरविंद यादव, अजय चंद्रवंशी, अमरजीत कुमार, जगत नारायण, पवन भास्कर, रामजन्म यादव व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।