प्रखंड कार्यालय परिसर में खुलेगा जीविका दीदी अधिकार केंद्र
प्रखंड कार्यालय परिसर में खुलेगा जीविका दीदी अधिकार केंद्रप्रखंड कार्यालय परिसर में खुलेगा जीविका दीदी अधिकार केंद्रप्रखंड कार्यालय परिसर में खुलेगा जीविका दीदी अधिकार केंद्रप्रखंड कार्यालय परिसर में...

प्रखंड कार्यालय परिसर में खुलेगा जीविका दीदी अधिकार केंद्र दीदी लैंगिक समानता लाने के साथ ही महिलाओं को न्याय देने में करेंगी सहयोग इस केंद्र पर महिलाओं को मिलेगी हर तरह की मदद फोटो : सरमेरा बीडीओ : सरमेरा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जीविका दीदी की बैठक में योजनाओं की जानकारी देते बीडीओ रौशन भूषण व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में जल्द ही जीविका दीदी अधिकार केंद्र खुलेगा। इस केंद्र पर महिलाओं को हर तरह की मदद मिलेगी। यहां दीदी लैंगिक समानता लाने के साथ ही महिलाओं को न्याय देने में सहयोग करेंगी। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ रौशन भूषण ने इसकी जानकारी दी।
सी थ्री के सहयोग से उनकी अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम का गठन किया गया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सरयू कुमार व प्रबंधक सामाजिक पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिला के 11 प्रखंडों में जीविका दीदी अधिकार केंद्र शुरू किया गया है। यह एक ऐसा केंद्र है जहां महिलाएं आसानी से अपनी समस्या बता पायेंगी। हिंसा समेत चार बिंदुओं पर करेगी सहयोग : यह मुख्यत: चार बिंदुओं पर महिलाओं की मदद करेगा। महिला हिंसा उन्मूलन, बाल विवाह उन्मूलन, लड़कियों की उच्य शिक्षा को बढ़ावा देना, महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना। इसका मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा रोकने तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण महिलाओं की आवाज को बुलंद करना है। उन्हें अधिकारों तक पहुंच दिलवाना तथा उचित परामर्श देना है। साथ ही विभिन्न सहायक सेवा प्रदान करने वाले संस्थाओं जैसे महिला थाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर इत्यादि विभागों के साथ समन्वय करके महिलाओं को लाभ दिलाना है। प्रखंड पंचायती पदाधिकारी पुरूषोतम चौधरी ने बिहार में बढ़ती लिंग अनुपात के मुद्दों पर जोर डालते हुए कहा की हमें बढ़ते लिंग अनुपात को रोकने के लिए काम करना होगा। लैंगिक समानता लाने के लिए हमें पहले लैंगिक रूप से संख्या में भी समान होना होगा। उन्होंने सभी मुखिया पंचायत समिति के साथ भी इस मुद्दों पर बातचीत कर योजना बना काम करने की बात कही। इसमें पंचायत स्तर पर ऐसे मंच बनाने का समर्थन किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह प्रत्येक शनिवार को स्कूल में आयोजित होने वाले शिक्षक अभिवाहक बैठक के बारे में जानकारी दी। यूथ क्लब, मीना मंच के बारे में जानकारी दी। साथ ही उसमें इन मुद्दों पर बातचीत करने की सलाह दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।