चिकसौरा में चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री
पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ अवैध निर्माण का खुलासा चिकसौरा में चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री चिकसौरा में चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री

पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ अवैध निर्माण का खुलासा देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार व उपकरण के साथ एक गिरफ्तार फोटो हिलसा01-हिलसा में शनिवार को पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी देते डीएसपी रंजन कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा बाजार में हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी। अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। किसी को कानोंकान इसकी खबर नहीं हुई। पुलिस को भी यह जानकारी नहीं है कि फैक्ट्री कब से चल रही थी। शुक्रवार को पुलिस की छापेमारी के बाद अवैध हथियार निर्माण के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। एक तस्कर को देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार व भारी मात्रा में उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के संचालक शंकर विश्वकर्मा को पकड़ा गया है। गुप्त सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा है। सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात उसके घर में छापेमारी की गयी। वह पहले भी हथियार बनाने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से निकलने के बाद कुछ दिनों तक काम करने के लिए बाहर चला गया था। इधर, फिर से वह हथियारों की तस्करी में लग गया था। इस मामले में अन्य आरोपितों की पहचान की गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानू, चिकसौरा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सुबोध राणा, अनुज कुमार, विजय कुमार, दिलीप कुमारआदि शामिल थे। क्या-क्या हुआ बरामद : घर से 4 पीस देसी पिस्तौल की अर्धनिर्मित बॉडी, 4 पीस देसी पिस्तौल का अर्धनिर्मित बैरल, लोहे और लकड़ी का बना एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, एक मिसफायर खोखा, कई साइज की रेती, देसी पिस्तौल का ट्रिगर और ट्रिगर गार्ड, ग्राइंडर मशीन, लोहा काटने वाली आरी व अन्य कई उपकरण जब्त किये गये हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।