Popular Doctor Dr Praveen Kumar Sinha Passes Away in Islampur इस्लामपुर के अनुभवी चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा का निधन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPopular Doctor Dr Praveen Kumar Sinha Passes Away in Islampur

इस्लामपुर के अनुभवी चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा का निधन

इस्लामपुर के उत्तरी पटेल नगर निवासी लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा का आकस्मिक निधन हो गया। वे कई महीनों से बीमार थे और दिल्ली तथा पटना के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। सांसद कौशलेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 28 May 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
इस्लामपुर के अनुभवी चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा का निधन

इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के उत्तरी पटेल नगर निवासी लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे कई माह से बीमार चल रहे थे और दिल्ली तथा पटना के निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। डॉ. सिन्हा मूल रूप से एकंगरसराय प्रखंड के सालेपुर गाँव के निवासी थे। निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए आस-पास के दर्जनों लोगों पंहुचें। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने डॉ. सिन्हा के निधन को इस्लामपुर के लिए एक बड़ी क्षति बताया। मौके पर डॉ. कुमार प्रवीण, डॉ. रविश कुमार, डॉ. प्रभाकर, संगीता साहू, अनुज कुमार, सुनील कुमार, संजय साहू, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।