सड़क निर्माण को महिलाओं ने बजाई थाली
Aligarh News - फोटो.. अलीगढ़। कुंवर नगर में करीब सौ मीटर सड़क का निर्माण कराने को लेकर
Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 29 May 2025 12:35 AM

फोटो.. अलीगढ़। कुंवर नगर में करीब सौ मीटर सड़क का निर्माण कराने को लेकर बुधवार को महिलाएं नगर निगम सेवाभवन पहुंची। थाली बजाते हुए नगर निगम में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर निगम ने छह माह पहले प्रस्ताव बनाया था लेकिन सड़क नहीं बनी। जल निकासी नहीं होने से आने जाने में परेशानी झेलनी होती है। उप नगर आयुक्त अमित कुमार को ज्ञापन दिया। कहा कि सड़क तत्काल बनवाई जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।