Women s Dialogue Program in Kuwari Panchayat Highlights Government Welfare Schemes महिला संवाद में जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen s Dialogue Program in Kuwari Panchayat Highlights Government Welfare Schemes

महिला संवाद में जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बुधवार को कुआड़ी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 29 May 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बुधवार को कुआड़ी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका से जुड़ी विभिन्न महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर यसवीर कौर ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रथ (एलईडी वैन) के माध्यम से महिलाओं को विज़ुअल प्रेजेंटेशन के जरिये केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उसके साथ ही योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों की कहानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि किस तरह वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और सरकारी योजनाओं को समझने में एलईडी वैन की भूमिका की सराहना की। मौके पर जय प्रकाश मंडल, सुष्मिता रंजन आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।