Water Crisis for Farmers Due to Incomplete Construction of Sakaldiha Bridge पुलिया निर्माण के कारण सकलडीहा रजवाहा में पानी का अभाव, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsWater Crisis for Farmers Due to Incomplete Construction of Sakaldiha Bridge

पुलिया निर्माण के कारण सकलडीहा रजवाहा में पानी का अभाव

Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा रजवाहा पर पुलिया निर्माण के कारण सकलडीहा रजवाहा सूखा पड़ा है। कारण की पुलिया का स्लैब ढालने के बाद उसके नीचे सपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 29 May 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
पुलिया निर्माण के कारण सकलडीहा रजवाहा में पानी का अभाव

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा पर पुलिया निर्माण के कारण सकलडीहा रजवाहा सूखा पड़ा है। कारण की पुलिया का स्लैब ढालने के बाद उसके नीचे सपोर्ट को अभी हटाया नहीं गया है। जिससे पानी नहीं आ रहा है। जबकि इस समय किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की जरूरत है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सकलडीहा रजवाहा से रूपेठा, ताजपुर, लेहरा, ताजपुर, दुर्गापुर, बलारपुर, आमावल, ओनावल, मनियारपुर, रैपुरा, खोर, तुलसी आश्रम तक काफी संख्या में किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। बीते तीन माह से सकलडीहा रजवाहा का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

एक साइड रजवाहा का पुलिया ढ़ाल दिया गया है। दूसरे तरफ पुलिया का स्लैब एक माह पहले डाला गया था। लेकिन पुलिया के नीचे लगे सपोर्ट के लिये कई लोहे के खंभे लगाया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की नर्सरी का सीजन शुरू होने वाला है। इसके बाद भी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण राजवाहा में पानी का अभाव है। जिससे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या सामने खड़ी हो गयी है। सकलडीहा रजवाहा में पानी नहीं होने के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित होने के साथ गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। रजवाहा की साफ सफाई भी नहीं हो पायी है। किसानों ने रजवाहा में पानी छोड़े जाने की मांग किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।