Local Resident Rituraj Appointed as District Collector in Jharkhand - A Pride for Farbisganj फारबिसगंज का बेटा ऋतुराज बना कोडरमा का डीसी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLocal Resident Rituraj Appointed as District Collector in Jharkhand - A Pride for Farbisganj

फारबिसगंज का बेटा ऋतुराज बना कोडरमा का डीसी

फारबिसगंज के ऋतुराज को झारखंड सरकार ने कोडरमा जिले का जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। ऋतुराज ने अपनी शिक्षा सैनिक स्कूल से...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 29 May 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
फारबिसगंज का बेटा ऋतुराज बना कोडरमा का डीसी

फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहरवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है। स्थानीय सुल्तान पोखर, वार्ड संख्या 4 निवासी ऋतुराज को झारखंड सरकार ने कोडरमा जिले का जिला दंडाधिकारी (डीसी) नियुक्त किया है। बिहार में इसे डीएम बोला जाता है। इस उपलब्धि के बाद पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऋतुराज सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ चौधरी एवं रिटायर्ड शिक्षिका मीरा कुमारी के सुपुत्र हैं। उनके परिवार में उनकी बहन डॉ. शालिनी कोलकाता में नेत्र चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। ऋतुराज की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे फारबिसगंज के लिए गौरव की बात है। ऋतुराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की।

दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल रीवा (मध्य प्रदेश) से की। 12वीं की पढ़ाई कोटा में पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री दिल्ली इंजीनियरिंग कांलेज से प्राप्त की। सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में उन्होंने 2018 में पहला प्रयास किया और 409वां रैंक हासिल कर पहली बार आइआरएस बने। उसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने प्रशासनिक सेवा आईएएस में सफलता प्राप्त की। ऋतुराज की नियुक्ति पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी, नगर परिषद की मुख्य पार्षद बीना देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, जदयू नेता पवन मिश्रा, रमेश सिंह, कांग्रेस नेता करण कुमार पप्पू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उनके घर पहुँचकर माता-पिता को बधाई दी। विधायक ने कहा कि ऋतुराज की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। और दर्शाता है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।